पेश हुआ दुनिया का पहला ट्रांसपेरेन्ट लैपटॉप, जानें खासियत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक बेहद खास लैपटॉप की फोटो सामने आई है।

MWC 2024 इवेंट में पेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेवो ने दुनिया का पहला ट्रांसपेरेन्ट लैपटॉप MWC 2024 इवेंट में पेश किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि अगले पांच सालों में यह एक रियल लैपटॉप में तब्दील हो जाएगा।

कीबोर्ड भी ट्रांसपेरेंट

इस लैपटॉप की खासियत है। बताया है कि थिंकबुक ट्रांसपेरेन्ट कॉन्सेप्ट बॉर्डरलेस स्क्रीन के साथ आता है और इसका कीबोर्ड भी ट्रांसपेरेंट है।लैपटॉप में 17.3 इंच की बॉर्डरलेस स्क्रीन है। जिसमें पिक्सल को ब्लैक कलर कलर में सेट करने पर 55% तक पारदर्शिता होती है। द वर्ज के अनुसार, कॉन्सेप्ट लैपटॉप में 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 720p डिस्प्ले है। यह लैपटॉप विंडोज़ 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।