WPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को दी शिकस्त, इतने रनों से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत में WPL 2025 चल रहा है। 14 फरवरी से मैच शुरू हो गया है और खिताबी मुकाबला 15 मार्च को होगा। WPL का ये तीसरा सीजन है।

मैच का आयोजन

WPL में कुल पांच टीमें खेल रहीं हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना है‌। गुजरात जायंट्स की कप्तान ऐशले गार्डनर है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा है। इस महिला टी-20 लीग के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे। कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स, प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन टीम हैं।

कल का मैच

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का लीग चरण समाप्त हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अंतिम लीग मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियन्स (MI) को 11 रन से हरा दिया। मुंबई की इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं मुंबई और गुजरात जाइंट्स के बीच अब 13 मार्च को एलिमिनेटर मुकाबला होगा। आरसीबी ने तीन विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम नौ विकेट पर 188 रन पर ही ढेर हो गई।