WPL 2026: RCB ने जीता WPL का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 06 विकेट से जीता मैच

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट में महिला प्रीमियर लीग 2026 का समापन हो गया है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिलाफ स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी ने अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही आरसीबी विजेता टीम बन गयी है। इससे पहले आरसीबी ने साल 2024 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनी।

आरसीबी बनी विनर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया वॉल ने स्मृति मंधाना के साथ मोर्चा संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों को बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई। जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों में 14 चौके लगाते हुए 79 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में नंदनी शर्मा ने ऋचा घोष (छह) को आउटकर मैच को रोमांचक बना दिया। 19वें ओवर में हेनरी ने स्मृति मंधाना को बोल्डकर आरसीबी को संकट में डाल दिया। स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 87 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाकर डब्ल्यूपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। राधा यादव ने पांच गेंदों में 12 रनों की नाबाद पारी खेली। एन डी क्लार्क पांच गेंदों में सात रन बनाकर नाबाद रही। इसके साथ ही गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लगातार चौथा मौका था जब टीम फाइनल खेली, लेकिन खिताब जीतने में चूक गयी।

आरसीबी का रिकार्ड

इस जीत के साथ, RCB विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस के साथ सबसे सफल टीमों में शामिल हो गई है, दोनों ने एक से अधिक टाइटल जीते हैं। मुंबई इंडियंस 2023 और 2025 में चैंपियन बनी थी। वहीं आरसीबी ने 2024 के बाद 2026 सीजन अपने नाम किए हैं। इन दोनों टीमों के अलावा अभी तक कोई भी टीम एक भी टाइटल नहीं जीत पाई है।

मिलेगी इतनी प्राइस मनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने 2026 महिला प्रीमियर लीग के लिए एक बड़ा प्राइज पूल घोषित किया है, जिसमें कुल 10 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। WPL 2026 फाइनल जीतने वाली RCB को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो प्राइज पूल का सबसे बड़ा हिस्सा है। रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स को पूरे सीज़न में शानदार प्रदर्शन के लिए 3 करोड़ रुपये मिलेंगे।

आरसीबी प्लेइंग इलेवन

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंंग इलेवन

लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजेन कैप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।