आगामी 28 जनवरी को होगा WWE रॉयल रंबल का आयोजन, कुल 30 रेसलर लेंगे हिस्सा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) को लेकर खबर है‍। दुनियाभर मे WWE को लेकर लोगों में काफी क्रेज है।

WWE रॉयल रंबल

वही अब WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) का आयोजन होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) का आयोजन 28 जनवरी को फ्लोरिडा के ट्रॉपिकाना फील्ड में होगा। ट्रिपल एच (Triple H) की लीडरशिप में होने वाले इस मेगा इवेंट का आयोजन होने वाला है। कुल 30 रेसलर इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेंगे और कई सिंगल मैच में देखने को मिलेंगे। भारत में सुबह 6 बजे से रॉयल रंबल मैच आप देख सकते हैं।