Site icon Khabribox

हेल्दी ब्रेड और अंडे से कर सकते हैं अपने नाश्ते की शुरुआत, विटामिन और मिनरल्स जैसे कैल्शियम और आयरन से होता है भरपूर, जानें रेसिपी

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में जानकारी देंगे। अच्छी जीवनशैली हमारे सेहत को हमेशा स्वस्थ व‌ दुरूस्त रखती है। ऐसे में बदलती जीवनशैली में हमें अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। आज हम बात कर रहे हैं हेल्दी ब्रेड और अंडे की।

मांसपेशियां होती है मजबूत

हेल्दी ब्रेड और अंडा खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। साथ ही यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और पेट भरा हुआ महसूस कराता है। यह विटामिन और मिनरल्स जैसे कैल्शियम और आयरन से भी भरपूर होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह एक संपूर्ण नाश्ता है जो शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है। 

दिन भर शरीर में बनी रहती है ऊर्जा

सफेद ब्रेड के बजाय साबुत अनाज या ब्राउन ब्रेड का चुनाव करें ताकि आपको अतिरिक्त फाइबर और पोषक तत्व मिल सकें। अंडा प्रोटीन का अच्‍छा स्रोत है। इससे मसल्‍स मास बढ़ाने में मदद म‍िलती है। इसमें व‍िटाम‍िन बी12, व‍िटाम‍िन डी और आयरन जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। अंडे का सेवन करने से मेलाटोन‍िन का स्‍तर बढ़ता है ज‍िससे अन‍िद्रा की समस्‍या दूर होती है। ब्रेड-अंडे को ज‍ितना हेल्‍दी तरीके से बनाकर खाएंगे, कैलोरीज उतनी कम होंगी। इसे खाने से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। ये हाई प्रोटीन वाला नाश्ता है जो कि मांसपेशियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है और बॉडी बिल्डिंग में मददगार है। इसके अलावा ये आपको भरा हुआ महसूस करवाता है जिससे दिनभर भूख नहीं लगती। 

इस तरह बनाएं

Quick & Healthy Bread Omelette Recipe | Easy Breakfast in 5 Minutes! #shorts

इसे बनाने के लिए प्याज हरी मिर्च और हरे धनिए को बारीक काट लें इसमें नमक मिर्च काली मिर्च मिलाकर अच्छे से मिक्स करें फिर इसमें अंडे को तोड़कर डालें और चम्मच से अच्छे से फैट ले। इसके बाद अंडे को बनाए। अच्छी तरह बन जाने के बाद आप इसे ब्रेड के बीच में डालकर अच्छी तरह तैयार कर लें और इसका आनंद उठाएं। इसे और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए एवोकैडो या सब्जियों जैसी सामग्री जोड़ सकते हैं। 

Exit mobile version