SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा जान लें यह जरूरी नियम, अगले महीने से लागू होगी यह व्यवस्था, जरूर देखें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आगामी परीक्षाओं में बदलाव किया है।

अगले महीने से लागू होगा नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब आगामी परीक्षाओं में आधार-आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू करने का फैसला किया गया है। इस संबंध में अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी। जिसमे बताया कि यह नया उपाय अगले महीने से आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए लागू किया जाएगा। कहा कि इस तरह का आधार प्रमाणीकरण स्वैच्छिक है और इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को और सरल बनाना है।

दी यह जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि आधार-आधारित प्रमाणीकरण से यह सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी कि इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी पहचान को गलत न बताएं। साथ ही आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में बैठने के लिए अन्य धोखाधड़ी वाले उपकरणों व साधनों का इस्तेमाल न करें।