अल्मोड़ा: दिनेश कुंजवाल उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय नेतृत्व में वरिष्ठ नेता दिनेश कुंजवाल को पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जताया आभार

उक्रांद के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिनेश कुंजवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके लंबे संघर्ष और समर्पण का सम्मान है। वहीं नवनियुक्त केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। कुंजवाल ने कहा कि पार्टी युवाओं के रोजगार, बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य, पलायन पर रोक और प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण जैसे जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष लगातार जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया।

दी बधाई

​इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिश नाथ गोस्वामी, संयुक्त सचिव त्रिलोक लटवाल, विनय किरोला, मोहित साह, पान सिंह, पंकज कपकोटी, राजेंद्र मेलकानी, देवेश जोशी, दीवान बनैला, अभिषेक बनैला, सुजीत, चंदन सिंह और गणेश सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने दिनेश कुंजवाल को बधाई दी।