01 मार्च: आज मनाया जाता है फुलेरा दूज, श्री राधा कृष्ण को समर्पित है यह पर्व, जाने महत्व

आज 01 मार्च 2025 है। आज फुलेरा दूज है। होली की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होती है। जिस दिन फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। फुलेरा दूज फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 01 मार्च दिन शनिवार को सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 2 मार्च को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के आधार पर फुलेरा दूज का पर्व 01 मार्च को मनाया जाएगा। इस पर्व के दिन मथुरा और वृंदावन समेत पूरे ब्रज में बेहद उत्साह रहता है।

पूजा का खास महत्व

फुलेरा दूज का त्योहार हिन्दू धर्म में खास महत्त्व होता है। यह पर्व राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम को समर्पित है। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा करने का विशेष विधान है। फुलेरा दूज को राधा-कृष्ण के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने राधा रानी को खुश करने के लिए फूलों की होली खेली थी। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। राधा कृष्ण की शुभ मुहूर्त में पूजा करें और उनपर फूलों की वर्षा करें।  साथ ही गुलाल भी लगाएं।आरती करें।