आज 01 नवंबर 2025 है। आज नये माह की शुरुआत के साथ कई बदलाव हुए हैं। नवंबर माह अपने साथ नये बदलाव लेकर आया है। आधार कार्ड, GST से लेकर बैंक और FASTag नियमों समेत कुछ नियम में बदलाव शामिल हैं।
आज से हुए कई बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से नये माह यानी एक नवंबर की शुरुआत हो गई है। जिसमें कई तरह की चीजें बदल गई है। जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। आज 1 नवंबर से बैंक नामांकन, FASTag, आधार कार्ड अपडेट, GST और पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र से जुड़े नियमों समेत कई नियमों में बदलाव हुए है।
आज से हुए यह बदलाव
📌📌आज1 नवंबर, 2025 से बैंक डिपॉजिट अकाउंट, सेफ्टी लॉकर और सेफ कस्टडी में रखी चीज़ों के लिए नए नॉमिनेशन नियम लागू करेंगे। जिसमें बैंक ग्राहकों को चार नॉमिनी जोड़ने का विकल्प देगा। यानी अब कोई भी व्यक्ति अपने एक अकाउंट, लॉकर आदि के लिए चार नॉमिनी जोड़ सकेगा।
आधार अपडेट में बदलाव
📌📌आज एक नवंबर से आधार कार्ड अपडेट करने के नियम बदल गए हैं। 1 नवंबर से, UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ₹125 की बायोमेट्रिक फीस एक साल के लिए माफ कर दी है। 5 से 15 साल के बच्चों से अब आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि, बड़ों को अपने आधार को अपडेट करने के लिए फीस देनी होगी।
GST सिस्टम में बदलाव
📌📌भारत सरकार की तरफ से बीते महीने जो जीएसटी स्लैब की घोषणा की गई थी। जो आज से लागू हो गया है। आज एक नवंबर से नया गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, और ज्यादातर नए एप्लीकेंट्स के लिए तीन वर्किंग दिनों के अंदर ऑटोमैटिक अप्रूवल देने वाला एक नया, आसान सिस्टम शुरू किया गया है।
इसकी अंतिम तिथि
📌📌 केंद्र सरकार ने नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) शुरू की है, जिसमें पुरानी और नई दोनों पेंशन योजनाओं की खूबियों को जोड़ा गया है। NPS से UPS में स्विच करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 रखी गई है। यह स्कीम केंद्रीय कर्मचारियों को गारंटीड पेंशन और मार्केट-लिंक्ड रिटर्न दोनों देगी।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की तरह ही 1 नवंबर को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई दरें जारी हो गई हैं। भारत की तीनों सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में ₹5 की कमी की है। यह नए दाम आज यानी 1 नवंबर 2025 से लागू हुए हैं।
इस तिथि तक जमा कराएं जीवन प्रमाण पत्र
📌📌केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर्स को 30 नवंबर 2025 तक अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना अनिवार्य है। हर एक रिटायर कर्मचारी को जीवित प्रमाण पत्र नवंबर के अंत में जमा करवाना होगा। सभी सेंट्रल और राज्य सरकार के पेंशनर्स को अपनी मंथली पेंशन बिना किसी रुकावट के पाने के लिए 1 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 के बीच अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण) जमा करना होगा। कर्मचारियों के पास अब 30 नवंबर तक इसका चयन करने का विकल्प रहेगा। पेंशनभोगी यह प्रक्रिया बैंक या फिर जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए करवा सकेंगे। यह काम बैंक ब्रांच, Jeevan Pramaan Portal या Face Authentication App के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।