01 सितंबर: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत, पोषण के महत्व और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मानव शरीर में इसके महत्व के प्रति किया जाता है जागरूक

आज 01 सितंबर 2025 है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मनाया जाता है ताकि लोगों को पोषण के महत्व और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मानव शरीर में इसके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की जा सके।

आयोजित होते हैं कार्यक्रम

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में स्वस्थ खान-पान की आदतों और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसकी शुरुआत 1982 में हुई थी और यह कुपोषण से लड़ने के लिए समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक करती है‌। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और समुदाय के सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।