नैनीताल: भारी मात्रा में स्मैक के साथ 02 नशे के सौदागर गिरफ्तार, एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

नैनीताल में पुलिस टीम ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में हरबंस सिंह एसपी सिटी/ क्राइम यातायात नैनीताल, प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 रविंद्र राणा प्रभारी जिला एएनटीएफ की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिनाक- 30/08/2024 को चैकिंग के दौरान बाईपास सड़क पी0डब्ल्यू डी0 गोदाम के पास हल्द्वानी से 02 व्यक्तियों को 53.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। 
1.सन्दीप मनी पुत्र राजेन्द्र मनी निवासी आनन्दबाग तल्ला गोरखपुर थाना हल्द्वानी उम्र- 38 वर्ष के कब्जे से 26.10 ग्राम अवैध स्मैक
2.अभियुक्त जसवन्त सिंह पुत्र स्व0 सुनील सिंह बिष्ट निवासी आदर्श नगर गली नं0 6 थाना मुखानी उम्र- 38 वर्ष, के कब्जे से 27.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी । उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं0- 313/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    
पुरस्कार से किया पुरस्कृत

एसएसपी नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को 2,500 रुपये नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 रविन्द्र सिंह राणा (प्रभारी एएनटीएफ)
   2.का0 अरविन्द सिंह
   3.का0 सोनू सिंह
   4.का0 राजेन्द्र जोशी
   5.का0 नवीन कुमार – (एएनटीएफ नैनीताल)