आज हम बात कर रहे हैं पांच युवकों की। जो नेपाल के पाल्पा जिले के छोटे से गांव देवगिरी से केदारनाथ तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। इन युवाओं ने यह यात्रा 18 मार्च को शुरू की थी।
इतनी लंबी यात्रा का सफर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा में राजा विश्वकर्मा (27), लालू (24), प्रयास सुनार (25), सूरज रतन (26) और सूर्य बहादुर (28) शामिल हैं। इन युवाओं ने बताया कि उन्होंने यह सफर धर्म, दोस्ती और दो देशों के बीच प्रेम का संदेश देने के लिए शुरू किया है। उनके हाथों में भारत और नेपाल का ध्वज है। दिल में अटूट विश्वास ये युवा 480 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवप्रयाग पहुंचे, जहां से उनकी केदारनाथ यात्रा आगे बढ़ेगी। बताया कि रास्ते में उन्होंने तेज बारिश, खड़ी चढ़ाइयां, जंगली रास्तों के खतरे और थकान झेली, लेकिन हौसला नहीं तोड़ा। अब यह लोग देवप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हो चुके हैं।