आज 06 मई 2025 है। आज राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 6 मई को मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रीय नर्स सप्ताह (6-12 मई) की शुरुआत का प्रतीक है और यह फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन (12 मई) पर समाप्त होता है।
किया जाता है जागरूक
यह दिन नर्सों के योगदान और समर्पण को मान्यता देने का एक अवसर है, जो स्वास्थ्य सेवा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह दिन नर्सों के कार्य और समाज में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है। राष्ट्रीय नर्स सप्ताह 6 मई को शुरू होता है और 12 मई को समाप्त होता है। यह सप्ताह नर्सों के काम को सम्मानित करने और नर्सिंग समुदाय के भीतर एकता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।
नर्सों के प्रयासों और योगदानों को सम्मानित करने का अवसर
नर्स दिवस न केवल नर्सों के प्रयासों और योगदानों को सम्मानित करने का अवसर है, बल्कि यह नर्सिंग पेशे के महत्व को भी बढ़ावा देता है। नर्स मरीजों को दवाएं देने से लेकर उनकी देखभाल करने में अहम भूमिका निभाती हैं। खासतौर पर कोविड-19 महामारी के दौरान जब करोड़ों की तादाद में लोग हॉस्पिटल्स में थे, तब डॉक्टर्स के साथ नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाई थी। उन्होंने दिन-रात काम किया, रोगियों की जान बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया।