20 जून: विश्व शरणार्थी दिवस आज, दुनिया भर में शरणार्थियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य, जानें कब हुई शुरूआत

आज 20 जून 2025 है। आज विश्व शरणार्थी दिवस है। हर साल 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में शरणार्थियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मेज़बान समुदायों में उनके समावेश और स्वीकृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

जानें इसके बारे में

युद्ध, हिंसा या उत्पीड़न के कारण अपना देश छोड़कर दूसरे देश में शरण लेने के लिए मजबूर होने वाले व्यक्ति शरणार्थी कहलाते हैं। विश्व शरणार्थी दिवस संयुक्त राष्ट्र की ओर से दुनिया भर में शरणार्थियों के सम्मान के लिए नामित एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है। यह दिवस विश्व शरणार्थी दिवस शरणार्थियों के साथ एकजुटता पर केंद्रित है और सुरक्षा पाने के उनके अधिकार की रक्षा, उनकी दुर्दशा का समाधान ढूंढ़ने, संघर्षों को समाप्त करने और उनके सुरक्षित घर लौट सकने की पैरवी करता है।

जानें इसका इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1951 के कन्वेंशन की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 20 जून, 2001 को पहली बार विश्व शरणार्थी दिवस मनाया गया था। इस दिन को पहले अफ्रीका शरणार्थी दिवस के रूप में मान्यता दी गयी थी और बाद में दिसंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर इसे शरणार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया।