08 फरवरी: शबरी जयंती आज, भगवान श्री राम व भक्त शबरी माता के समर्पण का प्रतीक पर्व, जानें महत्व

आज 08 फरवरी 2026 है। आज शबरी जयंती है। जयंती हर साल फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। भगवान श्री राम की पावन कथा रामायण में शबरी माता का विशेष स्थान है। राम कथा में शबरी माता को प्रभु श्री राम के प्रति अटूट आस्था और भक्ति के लिए जाना जाता है, जिन्होंने उनकी प्रतीक्षा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। भगवान राम ने जिस शबरी के जूठे बेर खाकर उसे परम धाम प्रदान किया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ और व्रत करने से जीवन में खुशहाली आती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार जिस फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का पर्व मनाया जाता है, वह इस साल 08 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 02:54 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 09 फरवरी 2026 को प्रात:काल 05:01 बजे तक रहेगी। ऐसे में इस साल शबरी जयंती का पर्व 08 फरवरी 2026, रविवार के दिन ही मनाया जाएगा।

जानें पूजन विधि

शबरी जयंती वाले दिन साधक को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए। इसके पश्चात उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। चूंकि भगवान राम सूर्यवंशी थे इसलिए शबरी जयंती वाले दिन सूर्य पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। इसके बाद साधक को शबरी माता और भगवान श्री राम का ध्यान करते हुए शबरी जयंती व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प लेना चाहिए। माता शबरी की कथा के अनुसार, उन्होंने चखकर मीठे बेर राम जी को खिलाए थे। इसलिए पूजा में बेर का भोग जरूर शामिल करें। इस दिन रामायण के शबरी प्रसंग का पाठ करें या सुनें।