अल्मोड़ा: पेयजल संकट: पानी के लिए तरस रहें गांव, टैंकरों से बांटा जा रहा पानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। जिससे लोग परेशान है। मजबूरन इतनी गर्मी में लोगों को दूर धारों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।

जल संस्थान ने बांटा पानी

मिली जानकारी के अनुसार गुरुडाबांज, लमगड़ा, शीतलाखेत, लोध सोमेश्वर, तोली, गधोली, डीनापानी, कालीमठ, कनरा, गिरचोला, झांकरसेन, बरतोली, ऐरोली, मेर गांव आदि क्षेत्रों में पानी का संकट बना हुआ है। जहां टैंकर की मदद से जल संस्थान ने संकट ग्रस्त ग्रामीण इलाकों में पानी का वितरण किया।