आज 08 जून 2025 है। आज विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है, जो महासागरों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य
महासागर केवल जल का स्त्रोत नहीं, बल्कि भोजन और पोषण का भी एक जरिया हैं। यह वार्षिक आयोजन हमारे महासागरों और समुद्री जीवन की सुरक्षा के महत्वपूर्ण महत्व की याद दिलाता है। साथ ही जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थितिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालना और महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में दुनिया में जागरूकता पैदा करना ही इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है।
जानें इसका इतिहास
साल 2008 से विश्व महासागर दिवस मनाने की शुरुआत हुई, जिसकी नींव साल 1992 में हुए पृथ्वी शिखर सम्मेलन में रखी गई थी। ओशंस इंस्टिट्यूट ऑफ कनाडा और कनाडा के इंटरनेशनल सेंटर फॉर डेवलपमेंट ने इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। महासागरों को बचाने और उन तरीकों को इस्तेमाल करने पर जोर दिया जाना था, जिनसे महासागर के संसाधनों की कम से कम क्षति हो।