September 29, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज है सिखों के 10वें गुरू श्रीगुरुगोविंद सिंह जी की जयंती , प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

सिखों के 10वें गुरू श्रीगुरुगोविंद सिंह जी की जयंती आज मनाई जा रही है। पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उनका जन्म पटना साहेब में हुआ था। सिख समुदाय के लोग इस पावन अवसर को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को प्रकाश पर्व की दी बधाई

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के प्रकाश पर्व की बधाई दी है। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई। उनका जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। मैं इस तथ्य को हमेशा संजो कर रखूंगा कि हमारी सरकार को उनके 350वें प्रकाश उत्सव को मनाने का अवसर मिला है।

दसवें सिख गुरू श्रीगुरुगोविंद सिंह जी की 355वीं जयंती आज मनाई जा रही है। गुरु गोबिंद सिंह. खालसा पंथ के संस्थापक दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को एक महान स्वतंत्रता सेनानी और कवि माना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी को त्याग और वीरता की मूर्ति भी माना जाता है।

इस अवसर पर हरमंदिर साहेब, पटना सहित देश के सभी गुरुद्वारों में अरदास, शबद और कीर्तन के विशेष आयोजन किए गए हैं। कोविड एहतियाती नियमों का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!