11 जनवरी: आज मनाया जाता है राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस, मानव तस्करी और आधुनिक दासता के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य

आज 11 जनवरी 2025 है। आज राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस है। हर साल राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस 11 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन को #WearBlueDay के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मानव तस्करी और आधुनिक दासता के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है।

जानें इसका इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2007 में अमेरिकी कांग्रेस ने 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस के रूप में घोषित किया था। वर्ष 2010 में राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार, प्रत्येक जनवरी को राष्ट्रीय गुलामी और मानव तस्करी रोकथाम माह के रूप में नामित किया गया है। राष्ट्रीय गुलामी और मानव तस्करी रोकथाम माह की शुरुआत के बाद, गैर-सरकारी संगठनों की मदद से, राष्ट्रीय मानव तस्करी दिवस की शुरुआत हुई और इसे हर साल 11 जनवरी को मनाया जाता है।

इस दिन का उद्देश्य

इस दिन का लक्ष्य यौन तस्करी के अपराध के बारे में अधिक जागरूकता लाना है। इस दिन का उद्देश्य मानव तस्करी पीड़ितों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, साथ ही उनके अधिकारों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करना है। यह दिन जागरूकता बढ़ाने और आपराधिक प्रथाओं को रोकने के लिए समर्पित है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल दुनिया भर में करीब 2,25,000 लोग मानव तस्करी के शिकार होते हैं। राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस का विषय जागरूकता बढ़ाने के लिए नीले रंग के कपड़े पहनना है।