आज 13 अप्रैल 2025 है। आज से वैशाख माह का आरंभ हो रहा है। वैशाख मास का आरंभ आज से हो रहा है। भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी व भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को समर्पित यह महीना शास्त्रों में बहुत खास माना गया है।
पवित्र माह के रूप में माना जाता है यह माह
यह हिंदू पंचांग का दूसरा महीना है और चैत्र पूर्णिमा के बाद आता है। वैशाख माह 14 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई को समाप्त होगा। इस माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही, वैशाख माह में दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करने से जातक के समस्त पाप समाप्त हो जाते हैं। स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख मास को सभी महीना में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। वैशाख मास में सभी देवी देवताओं का जल में वास होता है। मान्यता है कि वैशाख महीने में विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
जानें मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 52 मिनट से होगी। वहीं, 14 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 25 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में 13 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत होगी। 12 मई को समाप्त होगा।