अल्मोड़ा: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट में व्याप्त समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट में व्याप्त समस्याओं का निराकरण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।

की यह मांग

जिस पर आज बुधवार को ग्रामीणों ने धरना दिया। इस मौके पर नगर के गांधी पार्क स्थित धरना स्थल पर ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत खूंट धामस, सैनार, रौनडाल चाण मैं कोसी नदी पर पुल बनाने और सड़क पर डामरीकरण के साथ जीआइसी खूंट में पेयजल व्यवस्था की मांग उठा रहे हैं। दो सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण पूर्व में भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। जबकि दो दिनों से गांधी पार्क पर धरना दे रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी अब तक समस्याओं के निराकरण को लेकर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं व्यापार मंडल ने भी धरने में अपना समर्थन दिया।

आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।

रहें मौजूद

इस धरने में सुशील साह, भैरव गोस्वामी, गोविंद प्रसाद, अजीत कार्की, बाल किशन पांडे, हेम तिवारी, प्रत्येश पांडे, कपिल मल्होत्रा, दीवान सिंह, मदन सिंह बिष्ट, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।