अल्मोड़ा: विक्टोरिया प्रीमियर लीग का रोमांच जारी: यश सनशाइन वॉरियर्स, शिव शक्ति और अल्मोड़ा सर्विसेज ने दर्ज की शानदार जीत

​अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आयोजित विक्टोरिया प्रीमियर लीग में क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत खेले गए तीन घमासान मुकाबलों में यश सनशाइन वॉरियर्स, शिव शक्ति और अल्मोड़ा सर्विसेज ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

रहें मुख्य अतिथि
​
जिसमें दिन के मुकाबलों के दौरान तरुण ज्वैलर्स के मालिक तरुण वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं।


​पहला मुकाबला


दिन का पहला 15-15 ओवर का मुकाबला यश सनशाइन वॉरियर्स और नितिन कम्युनिकेशन स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। ​नितिन कम्युनिकेशन ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए। इसमें कमल भट्ट ने 33 गेंदों में 75 रनों की आतिशी पारी खेली। ​यश सनशाइन वॉरियर्स ने 173 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यश सनशाइन वॉरियर्स ने महज 11.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सागर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में नाबाद 118 रन बनाए। शानदार शतकीय पारी के लिए सागर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।


​दूसरा मुकाबला

​दूसरा मैच रॉयल क्रिकेट क्लब और शिव शक्ति के बीच खेला गया। ​रॉयल क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। टीम के लिए पंकज बिष्ट ने 19 गेंदों में सर्वाधिक 25 रन बनाए। ​शिव शक्ति ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम ने 12.5 ओवर में जीत दर्ज की। टीम की ओर से राजेंद्र सिंह राणा ने 23 गेंदों में 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए कमल बिष्ट को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।


​तीसरा मुकाबला

​तीसरा मुकाबला विक्टोरिया और अल्मोड़ा सर्विसेज के बीच खेला गया। ​विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विक्टोरिया की पूरी टीम 13.2 ओवर में मात्र 103 रन पर सिमट गई। अमन बिष्ट ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए। अल्मोड़ा सर्विसेज के गेंदबाज हिमांशु नेगी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 16 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। ​अल्मोड़ा सर्विसेज‌ ने 104 रनों के लक्ष्य को अल्मोड़ा सर्विसेज ने 13.3 ओवर में हासिल कर लिया। मौलिक मेहरा ने 41 गेंदों में 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मौलिक मेहरा को ‘मैन ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया।