उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग ने अपना संगठनात्मक विस्तार करते हुए मंडल प्रभारियों, उपाध्यक्षों, संशोधित जिलाध्यक्षों, महासचिवों और जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं।
सूची जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार इस संबंध में आधिकारिक कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया है। जिसमें जारी की गई नई सूची के तहत मधुसूदन सुंदरियाल को गढ़वाल मंडल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, ओंकार सिंह ढिल्लों को उपाध्यक्ष एवं संगठन तथा राजकुमार को उपाध्यक्ष और कुमाऊं मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त भुवन अवस्थी और राजकुमारी पंवार को आंतरिक संचार का दायित्व दिया गया है।
संशोधित जिलाध्यक्ष और महासचिव
जिलाध्यक्षों की सूची में संशोधन करते हुए अल्मोड़ा में गोविंद प्रसाद और कोटद्वार महानगर में कमल किशोर बिष्ट को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, संगठन में महासचिव पद पर राजकुमारी पंवार और अद्वैत बहुगुणा को पौड़ी तथा विपिन नौटियाल को उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त जिला प्रभारियों की सूची
• कुमाऊं क्षेत्र: विनोद कुमार (ऊधमसिंह नगर), महेंद्र टम्टा (काशीपुर नगर), हर्षवर्धन पंवार (हल्द्वानी महानगर), सूरज गुणवंत (नैनीताल), रवि पपने (अल्मोड़ा-रानीखेत), सतीश पंत (बागेश्वर), भुवन चौबे (पिथौरागढ़), जगदीश कुमार (चम्पावत), जीतेन्द्र मेहता (डीडीहाट) और घनश्याम फुलेरा (रुद्रपुर महानगर)।
• गढ़वाल क्षेत्र: सतीश डिमरी (रुद्रप्रयाग), भास्कर बहुगुणा (चमोली), उदित विद्याकुल (रुड़की महानगर एवं ग्रामीण), पंकज सोनकर (हरिद्वार महानगर), नीरज बहुगुणा (हरिद्वार ग्रामीण), दीपक गुप्ता (देहरादून महानगर एवं पछवादून), दिनेश सकलानी (टिहरी गढ़वाल), ब्रजभूषण बहुगुणा (देवप्रयाग एवं परवादून), विजय हिंदवाल (पौड़ी), आनंद बुटोला (पुरोला), विपिन नौटियाल (उत्तरकाशी) और अद्वैत बहुगुणा (कोटद्वार एवं कोटद्वार महानगर)।