अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 नवंबर को आयोजित इतिहास और जंतु विज्ञान विषय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की अनंतिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। अभ्यर्थी 25 नवंबर की शाम पांच बजे तक ईमेल आईडी acoe2@ssju.ac.in पर अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं। निर्धारित समयसीमा के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।