आज 13 अक्टूबर 2024 है। आज अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस है। दुनिया में हर साल 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस यानी आइडीडीआर मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के रूप में नामित किया है। 2015 में आपदा न्यूनीकरण के लिए सेंदाई फ्रेमवर्क को अपनाने के बाद, ‘सेंदाई सेवन’ अभियान के तहत इस मुहिम की शुरुआत हुई। यह सात लक्ष्यों पर केंद्रित है। इस वर्ष का विषय ‘जोखिम वाली अवसंरचनाओं यानी आधारभूत ढांचे को आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने और बुनियादी सेवाओं में बाधा’ से जुड़े लक्ष्य पर केंद्रित है।
जानें इसका इतिहास
इस दिवस की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के आह्वान पर की गई थी। जोखिम जागरूकता और आपदा न्यूनीकरण की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह आवश्यक था। यह दिवस 13 अक्टूबर को मनाया जाता है। 2015 में जापान के सेंडाई में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरा संयुक्त राष्ट्र विश्व सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को स्थानीय स्तर पर सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाली आपदाओं के बारे में याद दिलाया गया, जिनसे जान-माल की हानि और सामाजिक और आर्थिक उथल-पुथल की संभावना होती है।