15 अगस्त: आज मनाया जा रहा है शीतला सातम, बासी भोजन का लगता है भोग, जानें शुभ मुहूर्त

आज 15 अगस्त 2025 है। आज शीतला सप्तमी है। शीतला सप्तमी का त्योहार माता शीतला को समर्पित है। हिंदू धर्म में इसका खास महत्व है। यह व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन, देवी शीतला की पूजा की जाती है, और भक्तजन उनके आशीर्वाद से बीमारियों से सुरक्षा और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस दिन शीतला माता की पूजा की जाती है और उन्‍हें बासी भोजन का भोग अर्पित किए जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः सुबह 4:24 बजे से – सुबह 5:07 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 बजे से– दोपहर 12:52 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:37 बजे से – दोपहर 3:30 बजे तक
संध्या/गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:00 बजे से – 8:05 बजे तक रहेगा।

जानें पूजन विधि

जल्दी सुबह उठकर स्नान करें।  साफ वस्त्र पहनकर मंदिर जाएं। माता शीतला की फोटो या प्रतिमा को पूजा स्थल पर स्थापित करें। इसके बाद माता शीतला को फूल, फल व भोग लगाएं। धूप-दीप जलाए और मां की आरती उतारें। माता शीतला को प्रणाम करें। शीतला सातम 2025 में 15 अगस्त को है, जो शुक्रवार का दिन होगा। इस दिन, भक्तजन देवी शीतला को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और बासी भोजन का भोग लगाते हैं। शीतला सातम का पर्व गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में विशेष रूप से मनाया जाता है।