उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कार्मिकों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है।
आदेश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद यूसीएफ के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश जारी होते ही सभी पदोन्नत कार्मिकों ने अपने नए पदों पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
त्रिभुवन सिंह रावत बने महाप्रबंधक
यूसीएफ के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल द्वारा जारी पदोन्नति सूची के अनुसार:
• महाप्रबंधक (GM): त्रिभुवन सिंह रावत को महाप्रबंधक पद पर पदोन्नत किया गया है।
• वरिष्ठ प्रबंधक: त्रिलोचन पाठक को वरिष्ठ प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।
• प्रबंधक पद पर पदोन्नति: प्रेम हरबोला, सुमन पांडे, सतीश पुरोहित, सुशील तिवारी और सोनी सिंह को प्रबंधक पद पर पदोन्नति मिली है।