अल्मोड़ा: पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों की हुई जांच

अल्मोड़ा: पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों की हुई जांच

​अल्मोड़ा: पुलिस लाइन अल्मोड़ा में पुलिस कार्मिकों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन

यह शिविर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन एवं प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस
​शिविर में जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की चिकित्सकीय टीम ने कुल 44 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टर टीम में डॉ. ए.के. जोशी, डॉ. कीर्तिका भण्डारी, डॉ. प्रेरणा, लैब टेक्नीशियन तथा नर्सिंग ऑफिसर शिवानी शामिल रहे। चिकित्सकों की टीम ने पुलिस कार्मिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।


​जांच, परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण

​शिविर के दौरान उपस्थित लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हाइपरटेंशन समेत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए गए। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं।
​
​