आज 17 सितंबर 2025 है। आज कन्या संक्रान्ति है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है। इस बार 17 सितंबर 2025, बुधवार को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश का प्रतीक है, जो वैदिक ज्योतिष और हिंदू रीति-रिवाजों में एक अत्यंत शुभ समय है। यह अवधि पितृ तर्पण, दान, आध्यात्मिक शुद्धि और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आदर्श मानी जाती है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद विधिवत सूर्य देव की पूजा करते हैं।
जानें शुभ मुहूर्त
आज कन्या संक्रान्ति मनाई जाएगी।
कन्या संक्रांति पुण्य काल – सुबह 6 बजकर 7 मिनट से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
कन्या संक्रांति महा पुण्य काल – सुबह 6 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
कन्या का समय – देर रात 1 बजकर 55 मिनट से होगा।