April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

Health tips:‌ गर्मियों में हेल्थ के लिए कौन सा पानी है फायदेमंद, जानिए

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है, ताकि बाहर की गर्मी आपके स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचा सके। इसके लिए जाने कौन सा पानी है फायदेमंद-

नारियल पानी के फायदे-

गर्मियों में बॉडी हाइड्रेट करने के लिए कोकोनट वॉटर यानी नारियल पानी सबसे अच्छाऑप्शन है। गर्मी के मौसम में इसे पीने से बॉडी में नमी बनी रहती है। इसमें पोटेशियम, विटामिन-ए,विटामिन-बी, विटामिन-सी, आयरन और सोडियम प्रचुर मात्रा में होता है। नारियल पानी सेहत के साथ स्क्रिन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी का पीना चाहिए। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा ये हाई बीपी को बी कंट्रोल करता है। फैट-फ्री होने की वजह से ये दिल के लिए भी काफी अच्छा होता है। लेकिन नारियल पानी का सेवन डायबिटीज के मरीज को नहीं करना चाहिए। नारियल पानी मीठा होता है साथ ही इसमें ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

नींबू पानी के फायदे-

नींबू में आयरन, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटेशियम, फाइबर और एंटी डायबिटीज, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषत तत्व पाए जाते हैं। लेकिन नींबू पानी चीनी के साथ नहीं लेना चाहिए।‌ अक्सर गर्मियों के मौसम में घरों में नींबू पानी बनाया जाता है। इसमें चीनी का ज्यादा यूज किया जाता है। जो कि सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

जीरे का पानी-

जीरे के पानी में विटामिन और मिनरल होता है जो पाचन संबंधित समस्याओं को कम करता है। इसके अलावा यदि आप रोजाना जीरे का पानी पीते हैं तो इससे आपका पाचन भी बेहतर होता है। साथ ही उल्टी और मॉर्निंग सिकनेस की समस्या को भी कम करता है। जीरे का पानी शरीर में रक्त संचार को बेहतर करता है। साथ ही जीरे के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। इसके अलावा रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से वजन भी आसानी से कम होता है। जीरे के पानी में मौजूद पोषक तत्व शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करता है और वजन को नियंत्रित रखता है।

घड़े‌‌ का पानी-

मिट्टी में शुद्धि करने का गुण होता है। ऐसे में मटका पानी में मौजूद विषैले पदार्थ सोख लेता है, इससे आपको शुद्ध और मिनरल्स से भरपूर पानी पीने को मिलता है। इससे आपका शरीर हेल्दी बना रहता है। घड़े का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और पीने में सोंधा लगता है। फ्रिज के पानी की तुलना में घड़े का पानी ज्यादा मात्रा में पीया जा सकता है। ऐसे में ये आपके शरीर को ठंडक देता है, पानी की कमी को पूरा करता है और लू से बचाव करने में मददगार होता है। घड़े के पानी के साथ कई मिनरल्स भी शरीर को मिलते हैं।

चंदन का शरबत-

चंदन का शरबत गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। चंदन का शरबत लू से बचाता है, साथ ही इसे पीने से शरीर में शीतलता मिलती है। चंदन त्वचा के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। चंदन का शरबत बनाने के लिए चंदन का पाउडर लें, इसे एक सूती कपड़े पर बांधकर रख दें। एक बर्तन में दूध गर्म करें, इसमें चंदन की पोटली बांधकर रखें। आप रातभर के लिए इसे ऐसी ही रख सकते हैं। इसके बाद इसमें आप शहद मिला लें। शहद की तासीर ठंडी या गर्म नहीं होती है, बल्कि शहद को जिस चीज के साथ मिलाया जाता है उसकी तासीर वैसी ही हो जाती है।