अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा से स्थानांतरित हुए दो निरीक्षकों को आज पुलिस कार्यालय में पुलिस परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंद्रशेखर घोड़के ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई पर दी शुभकामनाएं
जानकारी के अनुसार, निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय का स्थानांतरण जनपद अल्मोड़ा से ऊधमसिंहनगर और निरीक्षक मदन मोहन जोशी का स्थानांतरण अल्मोड़ा से नैनीताल हुआ है। इसी क्रम में आज पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न थानों और कोतवालियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में अहम भूमिका निभाई।