March 21, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

Free fire गेम की लत के चलते 17 वर्षीय लड़का खो बैठा अपना मानसिक संतुलन, अस्पताल में भर्ती

 5,475 total views,  2 views today


आज के समय में बच्चों के लिए मोबाइल फोन ज्यादा जरूरी हो गया है, जिसके चलते बच्चों का ध्यान भी भटक रहा है। जैसे आज के समय में सोशल मीडिया का ग्राफ बढ़ता जा रहा, ऐसे ही विडियो गेम का बच्चों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही बच्चों और युवाओं में इन गेमों की लत बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला सागर जिले के मालथौन से सामने आया है। 

बच्चों पर गेम का बुरा प्रभाव-

जानकारी के अनुसार गेमों की लत के चलते बच्चे मानसिक समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इसी के चलते PUBG एवं Free Fire गेम खेलने की लत के चलते एक 17 वर्षीय लड़का अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। जिसके बाद परिजन लड़के को अस्पताल ले गए। जहां उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां तक कि डॉक्टर ने भी कहा कि परिजनों के मुताबिक उसको हर चीज में गेम ही नजर आने लगा है, वह हर समय इसी गेम के बारे में बात करता रहता था।