17 जुलाई: मासिक जन्माष्टमी आज, श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मासिक स्मृति और उपासना के लिए बेहद खास, देखें रात का शुभ मुहूर्त

आज 17 जुलाई 2025 है। आज मासिक जन्माष्टमी है। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित ऐसा ही एक व्रत है, जिसे मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। यह व्रत हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। एक वर्ष में 12 बार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इसका उद्देश्य श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मासिक स्मृति और उपासना है।

जानें शुभ मुहूर्त

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर 17 जुलाई 2025, गुरुवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि पर हुआ था। इस कारण, हिंदू धर्म में हर महीने भगवान कृष्ण की जन्म तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्त उनका आशीष प्राप्त करने के लिए उपवास रखते हैं और भगवान की आराधना करते हैं। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त रात 11:43 बजे से सुबह 12:25 तक रहेगा।

यह रहेगी पूजन विधि

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद मंदिर में दीप प्रज्वलित करके विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करें। घर या मंदिर में श्रीकृष्ण की मूर्ति/चित्र को गंगाजल से स्नान कराएं। उन्हें पीताम्बर पहनाएं, माखन-मिश्री का भोग लगाएं। धूप-दीप से आरती करें, मंत्र जाप करें — “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।” रात को 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मनाएं। कथा, भजन, कीर्तन करें व व्रत रखें।