आज 19 अक्टूबर 2024 है। आज वर्ल्ड पीडियाट्रिक बोन एंड ज्वाइंट डे है। हर साल यह दिवस 19 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बच्चों में मस्कुलोस्केलेटल स्थितियों के प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाना है।
इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी
बच्चों में मस्कुलोस्केलेटल विकारों के प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिन मुख्य रूप से मनाया जाता है। यह बच्चों में शुरुआती पहचान और उपचार के महत्व पर जोर देता है। इन स्थितियों में स्कोलियोसिस, हिप डिस्प्लेसिया और अंग विकृति जैसी समस्याएं शामिल हैं। ये समय पर इलाज न किए जाने पर बच्चे की गतिशीलता, विकास और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं। इसके बारे में जागरूकता भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर विभिन्न शिविर, सेमिनार और आयोजन किए जाते हैं।
जानें इसका इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दिवस यूनाइटेड स्टेट्स बोन एंड ज्वाइंड इनिशिएटिव द्वारा शुरू किया गया था। 19 अक्टूबर 2012 के दिन बाल चिकित्सा विशेषज्ञ समूह ने पहला विश्व बाल चिकित्सा हड्डी और जोड़ दिवस मनाया था। विश्व बाल चिकित्सा हड्डी और जोड़ दिवस की स्थापना बोन एंड जॉइंट एक्शन वीक के भाग के रूप में की गई थी। यह मस्कुलोस्केलेटल विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक वैश्विक पहल है। यह आयोजन यूएस बोन एंड जॉइंट इनिशिएटिव द्वारा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठनों और चिकित्सा संघों के सहयोग से बनाया गया था।