भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बने 19 साल के आर प्रज्ञानानंदा, डी गुकेश को पछाड़ा, बनें नंबर-1 भारतीय

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने शुक्रवार को नया रिकॉर्ड रच दिया है।

वर्ल्ड रैंकिंग में चौथा स्थान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर प्रज्ञानानंदा ने उजचेस कप मास्टर्स 2025 जीत लिया है। इसके बाद लाइव रेटिंग में वह भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत के बाद प्रज्ञानानंदा की लाइव रेटिंग 2778.3 तक पहुंच गई। जिससे वह दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश (2776.6) और अर्जुन एरिगैसी (2775.7) को पछाड़ दिया है।

दर्ज की शानदार जीत

रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 साल के प्रज्ञानानंदा ने टूर्नामेंट के अंतिम दिन प्रज्ञानानंदा ने स्थानीय खिलाड़ी नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ निर्णायक जीत दर्ज की। वह राउंड की शुरुआत में अब्दुसत्तोरोव से एक अंक और जावोखिर सिंदारोव से आधा अंक पीछे थे। वहीं आखिरी मुकाबले में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की
जिससे वह 5.5 अंकों के साथ संयुक्त शीर्ष पर पहुंच गए।