आज 20 फरवरी 2026 है। आज विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। इसका मुख्य उदेश्य सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है।
जानें इसके बारे में
सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना है। यह दिन सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और लिंग, जाति, असमानता, धार्मिक भेदभाव आदि से संबंधित बाधाओं को दूर करने के लिए मनाया जाता है। इसमें गरीबी, बहिष्कार, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी, मानवाधिकार, और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल होते हैं। ताकि समाज में प्रत्येक व्यक्ति अपने मानवाधिकारों और आत्मसम्मान के साथ जीवन बिताये।
जानें इसका इतिहास
विश्व सामाजिक न्याय दिवस एक वैश्विक उत्सव है। 1995 में, सामाजिक विकास के लिए विश्व शिखर सम्मेलन कोपेनहेगन, डेनमार्क में आयोजित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप कोपेनहेगन घोषणा और कार्य योजना बनी। शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक राजनीतिक नेताओं ने गरीबी और पूर्ण रोजगार के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। 10 साल बाद, फरवरी 2005 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने कोपेनहेगन घोषणापत्र और सामाजिक विकास के लिए कार्य योजना की समीक्षा की। 26 नवंबर 2007 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 फरवरी को वार्षिक विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में घोषित किया। 2009 में, यह दिन पहली बार मनाया गया।