अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में गुमशुदाओं की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस का जताया आभार
जिस पर दिनांक-03.02.2024 को थाना द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के नाराज होकर घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध में थाना द्वाराहाट में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से गुमशुदा महिला को दिनांक- 04.02.2024 को हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया गया। परिजनों ने द्वाराहाट पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।