21 जुलाई: रोहिणी नक्षत्र आज, आज सावन के दूसरे सोमवार को रहेगा रोहिणी नक्षत्र, रहेगा बेहद शुभ

आज 21 जुलाई 2025 है। आज रोहिणी व्रत है। आज सावन का सोमवार का व्रत भी है। सावन के दूसरे सोमवार को रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र को शुभ माना जाता है।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

रोहिणी व्रत जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण उपवास है, जो रोहिणी नक्षत्र के दौरान मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी 27 नक्षत्रों में से एक नक्षत्र है। इस नक्षत्र में किया जाने वाला व्रत रोहिणी व्रत कहलाता है। जैन धर्म के अनुयायी, विशेषकर महिलाएं रोहिणी व्रत का पालन करती हैं। हर माह रोहिणी नक्षत्र की निश्चित अवधि होती है। इस हिसाब से प्रत्येक वर्ष में बारह रोहिणी व्रत होते हैं। जैन समुदाय द्वारा इसे एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
• तिथि : नवमी सुबह 09:49 बजे तक
• नक्षत्र : रेवती रात 09:45 बजे तक

बेहद खास है महत्व

सावन के दूसरे सोमवार 21 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र का योग रहेगा। इसको अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेगा। साथ ही वृद्धि योग की शुभता भी मिलेगी। कामिका एकादशी का शुभ समय भी रहेगा और सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग प्राप्त होगा। रोहिणी व्रत जैन धर्म और हिंदू परंपरा में अत्यंत पवित्र माना जाता है। विशेष रूप से जैन समुदाय के लोग इसे श्रद्धा से करते हैं। यह व्रत चंद्रमा की रोहिणी नक्षत्र में आता है और इसे धार्मिक अनुशासन, आत्म-शुद्धि और कर्म-निर्मूलन के उद्देश्य से रखा जाता है।