8,176 total views, 2 views today
◆ मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नौ अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।
◆ द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से हिमालय पुत्री सविता कंसवाल की मृत्यु हो गई है। उन्होंने मई में ही माउंट एवरेस्ट फतह किया था। मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि।
◆ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के पावन पर्व पर आज औली में ‘शस्त्र पूजन’किया। उन्होंने कहा भारत में शस्त्र पूजा की बड़ी ही प्राचीन परंपरा रही है। हमारे देश के सैनिकों ने अपने शौर्य और शस्त्रों के माध्यम से हमेशा राष्ट्र की रक्षा की है।
◆ विजयादशमी और दशहरा का त्योहार प्रदेशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण पर भगवान राम की विजय की याद में मनाया जाता है। आज ही नवरात्रि और दुर्गापूजा भी सम्पन्न होती है।
◆ मुख्यमंत्री
@pushkardhami
ने द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के लिए चल रहे बचाव और राहत कार्यों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल में पौड़ी के सिमड़ी में हुई बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि घायलों के इलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों के बारे में पूरी जानकारी ली।
◆ केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट आगामी 27 अक्टूबर को भाई दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें। जबकि, गंगोत्री के कपाट 26 अक्टूबर को गोवर्धन पर्व और बदरीनाथ के कपाट 19 नवम्बर को श्रद्धालुओं के लिए शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें।
◆ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अंकिता भंडारी मर्डर केस के लिए कहा केस में ठीक ढंग से जांच नहीं हो रही है। सबूतों को छुपाने के लिए सिर्फ एक कमरे को ही तोड़ा गया है।
◆ देहरादून में खुलेआम सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में फरार यूट्यूबर बॉबी कटारिया दिल्ली में सरेंडर कर चुका है, जिसके बाद उसे तिहाड़ भेजा गया। पुलिस कटारिया को कल बी वारंट पर देहरादून लाएगी।
◆ राष्ट्रीय खेलों में काशीपुर की बेटी पायल ने 35 किलोमीटर पैदल चाल में गोल्ड जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पायल ने इस दूरी को तय करने के लिए तीन घंटे 11 मिनट और 23 सेकेंड का समय लिया।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्तूबर को उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख, गम्भीर घायल को ₹1-1 लाख और सामान्य घायल को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
More Stories
अल्मोड़ा: पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाने वाले चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
रक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण पत्र देना अनिवार्य, 20 तारीख तक करवाएं वार्षिक पहचान पूरी
शाहरूख खान की फिल्म पठान ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड, जानें