March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (6 अक्टूबर)…सविता पुनिया और पी.आर. श्रीजेश को मिला FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार…

★ WTO ने वैश्विक व्यापार वृद्धि में अगले साल मंदी का अनुमान व्‍यक्‍त किया।तेजी से बढती ऊर्जा और खाद्य कीमतों तथा बढ़ती ब्याज दरों के कारण आयात में कमी को इसका कारण बताया जा रहा है। संगठन ने यूक्रेन में युद्ध से बिगड़ते हालात की स्थिति में आयात मांग और कम होने की भी चेतावनी दी है।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स का उद्घाटन किया और साढे तीन हजार करोड रुपये से अधिक लागत की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

◆ उत्तराखंड में केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट इस महीने की 27 तारीख को भाई दूज के दिन बंद कर दिए जाएंगे, जबकि गंगोत्री को इस महीने की 26 तारीख को गोवर्धन पूजा के दिन बंद किया जाएगा।

◆ बद्रीनाथ धाम के कपाट अगले महीने की 19 तारीख को सर्दियों के लिए बंद किए जाएंगे।

◆ इस वर्ष रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन बर्टोज़ी, मॉर्टन मेल्डल और बैरी शार्पलेस को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इन्हें यह पुरस्कार अणुओं के टूटने (स्निप्पिंग ऑफ मॉलिक्यूल्स टुगैदर) पर किए गए काम के लिए दिया गया है।

◆ अरुणाचलप्रदेश में सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज सवेरे तवांग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे का उपचार चल रहा है।

◆ भारत दुनिया में #चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है।
देश में सत्र 2021-22 में पांच हजार लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से बातचीत में यूक्रेन में जारी संघर्ष पर चर्चा की।

◆ प्रधानमंत्री कल हिमाचल प्रदेश में 3650 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

◆ हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों पर रावण का पुतला गिरा। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए हैं।

◆ इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने वर्ष 2021-22 के लिए सविता पुनिया और पी.आर. श्रीजेश को FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा है।

◆ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा जिन्होंने यहां 70 साल राज किया वे मुझे पाकिस्तान से बात करने की सलाह देते हैं। मेरा स्पष्ट मत है कि मैं पाकिस्तान से बात नहीं करना चाहता। मैं बारामूला, कश्मीर के युवाओं से बात करना चाहता हूं। आज देश के सभी राज्य आगे बढ़ रहे हैं कश्मीर को भी देश के साथ चलना है।