आज 21 जून है। आज दुनियाभर मे विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। हमारे देश में आज संगीत का विशेष महत्व है। हमारे जीवन में संगीत ने अपनी अलग ही जगह बनाई हुई है। इस दिन को आमतौर पर युवा और प्रोफेशनल संगीतकारों को प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
जाने कब हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत-
1982 में फ्रांस में ग्रीष्मकालीन संक्रांति पर पहला विश्व संगीत दिवस मनाया गया था। तत्कालीन फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री, जैक लैंग वह व्यक्ति थे जिन्होंने पेरिस में फ़ेते डे ला म्यूज़िक की शुरुआत की थी। एक अन्य प्रसिद्ध संगीतकार मौरिस फ्लेरेट ने भी संगीत के उत्सव के लिए इस दिन की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाद में संगीत दिवस दुनिया भर के सभी देशों में लोकप्रिय हो गया। जिसके बाद पेरिस में पहले संगीत दिवस समारोह के बाद, यह उत्सव एक अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स बन गया. भारत, इटली, ग्रीस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूके, जापान, चीन, मलेशिया और कुछ अन्य देश विश्व संगीत दिवस मनाते हैं।
21 जून को 120 देशों में होता है आयोजित-
संगीत दिवस हर वर्ष 21 जून को 120 से अधिक देशों में मनाया जाता है, जिसमें फ्रांस भी शामिल है, जिसे संगीत दिवस मनाने के लिए मूल देश माना जाता है, जहां इसे शौकिया और पेशेवर संगीतकारों दोनों को सम्मानित करने के लिए संगीत का त्योहार के रूप में जाना जाता है।
More Stories
फिल्म का जलवा, देशभर में इतने करोड़ तो वर्ल्डवाइड में की इतनी कमाई
जाॅब अलर्ट: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों पर होगी भर्ती
सुबह की ताजा खबरें (07 दिसंबर 2023 गुरूवार), सशस्त्र सेना झंडा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस