22 अगस्त: हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त

आज 22 अगस्त है। आज 22 अगस्त को संकष्ठ हर चतुर्दशी का व्रत है। आज गुरूवार 22 अगस्त को भाद्रपद माह की हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी का व्रत है।

जानें शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का प्रारंभ 22 अगस्त 2024 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इस तिथि का समापन 23 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर होगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह पूजा का समय – सुबह 6 बजकर 6 मिनट से सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक है।
पूजा मुहूर्त – शाम 5 बजकर 17 मिनट से रात 9 बजकर 41 मिनट तक है।
चंद्रोदय समय – रात 8 बजकर 51 मिनट है।

जानें पूजन विधि

आज सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। मंदिर की सफाई कर चौकी पर भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान करें। इसके बाद गणेश जी की पूजा शुरू करें। सबसे पहले जल से आचमन करने के बाद फूल, माला, दूर्वा, सिंदूर, रोली, कुमकुम आदि चढ़ा दें। इसके बाद मोदक, बूंदी के लड्डू के साथ मौसमी फलों का भोग लगाएं। इसके बाद घी का दीपक जलाकर गणेश मंत्र गणेश चालीसा का पाठ करके आरती करे।