आज 23 फरवरी 2026 है। आज विश्व शांति और समझ दिवस मनाया जाता है। हर साल 23 फरवरी को दुनियाभर में यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में शांति, सहानुभूति, और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य, विभिन्न मूल और संस्कृतियों के लोगों के बीच शांति को बढ़ावा देना है।
आयोजित होते हैं कार्यक्रम
साथ ही यह विशेष दिन लोगों को यह याद दिलाने में मदद करता है कि वे दुनिया में सकारात्मक योगदान कैसे दे सकते हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया में प्रेम-भाईचारा और शांति को बनाए रखना है। जिस पर हिंसा से रहित दुनिया में शांति लाने के उद्देश्य के लिए हर साल इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिवस पर दुनिया भर के देशों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
जानें इसका इतिहास
विश्व में शांति और समझ की भावना विकसित करने को लेकर 23 फरवरी 1905 को पहली रोटरी बैठक हुई थी। इसके लिए शिकागो शहर की यूनिटी बिल्डिंग के रूम नंबर 711 में पॉल हैरिस, गुस्तावस लोएहर, सिल्वेस्टर शिएले और हीराम शोरे लोहर जैसी हस्तियां एकत्रित हुई थी। यह रोटरी क्लब की उद्घाटन बैठक थी। उन्होंने बैठक स्थानों को घुमाने की प्रथा के बाद नए क्लब को “रोटरी” नाम देने का फैसला किया। रोटरी क्लब ने औपचारिक रूप से साल 1922 में ‘रोटरी इंटरनेशनल’ नाम को अपनाया था। इसकी स्थापना के परिणामस्वरूप पहली सभा को विश्व समझ और शांति दिवस के रूप में याद किया जाता है। विश्व शांति और समझ दिवस दुनिया के सबसे बड़े धर्मार्थ संगठनों में से एक के निर्माण की वर्षगांठ की याद दिलाता है। इस संगठन की स्थापना की याद में हर साल ‘विश्व शांति और समझ दिवस‘ मनाया जाता है।