March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (20 जून, विश्व शरणार्थी दिवस)

विश्व शरणार्थी दिवस, प्रत्येक वर्ष 20 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय पर्व है। यह दिवस दुनिया भर में शरणार्थियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है

◆ प्रधानमंत्री ने दिल्ली में प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और 5 अंडरपास का उद्घाटन किया

◆ शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने कहा-अग्निपथ योजना को लागू करने का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करना है।

◆ भारतीय महिला सैनिकों ने मंगोलिया के उलानबाटार में चार दिवसीय ”महिला शांति और सुरक्षा सेमीनार” में भाग लिया।

◆ केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मूकश्‍मीर में सुरक्षा बलों के संयुक्‍त दल ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया।
कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में और कुलगाम जिले के डीएच पोरा क्षेत्र में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में ये आतंकी मारे गये। इनमें से एक लश्‍कर-ए-तोयबा गुट से संबंधित था।

◆ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 21वीं सदी का भारत देश में दुनिया का सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा निर्मित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है।

◆ बांग्‍लादेश के उत्‍तर और उत्‍तर पूर्व भागों में तेज बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। सिलहट शहर बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित है। यहां रेल, सड़क और हवाई संपर्क टूट गया है। बिजली आपूर्ति और इंटरनेट सेवा ठप्‍प होने के कारण लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

◆ अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण पूरे देश में कुल 491 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं; 19 जून को रात 8 बजे तक 229 मेल एक्सप्रेस और 254 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जबकि 8 मेल एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं।

◆ असम के नागांव ज़िले में बाढ़ के कारण कई गांव जलमग्न हुए।

◆ जर्मनी: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना ने अपनी पत्नी शिवमाला के साथ आज बर्लिन में बर्लिन दीवार स्मारक का दौरा किया।

◆ काबुल में गुरुद्वारे पर हमले के बाद भारत ने बचे हुए अफ़ग़ान सिखों को दिया वीज़ा।

◆ भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा और पार्थिव पटेल ने कहा है कि ऋषभ पंत अगर टी20 विश्व कप की टीम का हिस्सा न हों तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।

◆ पीआईबी ने रविवार को बताया कि एसएससी की ओर से 15247 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। इन पदों के लिए नियुक्ति पत्र अगले कुछ महीनों में जारी कर दिए जाएंगे।