24 जनवरी: आज है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जाने इस दिन का महत्व


आज 24 जनवरी है। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है। देश में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया दिवस जाता है।

समाज में फैलानी है जागरूकता-

बालिका दिवस को मनाने का सबसे बड़ा कारण समाज में लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक करना है। इसके तीन मुख्य उद्देश्य हैं- देश में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना, बालिकाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना और महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में बताना। यह दिन सरकार के अभियान और कार्यक्रम जैसे- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सेव द गर्ल चाइल्ड, मुफ्त/सब्सिडी वाली शिक्षा और कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए आरक्षण की तरह ही है।

इस साल नहीं हुई बालिका दिवस की थीम की घोषणा-

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। हर साल 24 जनवरी को सभी राज्यों में इसे अलग-अलग तरीके में मनाया जाता है। राज्य की सरकारें अपने स्तर से जागरूकता की पहल करती है। बता दें, हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम अलग-अलग रखी जाती है। बालिका दिवस साल 2021 की थीम ‘डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी’ थी। वहीं साल 2020 में बालिका दिवस की थीम ‘मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य’ थी। फिलहाल साल 2022 बालिका दिवस की थीम की घोषणा नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संवाद-

इस मौके पर आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे।