देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले पेरिस ओलंपिक का समापन हुआ है। जिसके बाद अब पेरिस पैरालिंपिक 2024 शुरू हो गया है।
पेरिस पैरालिंपिक 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालिंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से हुई। 28 अगस्त को पेरिस पैरालंपिक का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसका समापन 08 सितंबर को होगा। जिसमें 22 खेल शामिल होंगे। 11 दिनों तक चलने वाले इस शानदार आयोजन में 269 सत्रों (सुबह, दोपहर और शाम) में कुल 549 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। भारत की 84 सदस्यीय टीम 28 अगस्त से शुरू हो रहे पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गई है। जो 12 खेलों में हिस्सा लेंगे।
29 अगस्त आज का शेड्यूल
🔰🔰पैरा बैडमिंटन
🌐🌐मिश्रित युगल ग्रुप चरण – दोपहर 12:00 बजे से
🌐🌐पुरुष एकल ग्रुप चरण – दोपहर 12:00 बजे से
🌐🌐महिला एकल ग्रुप चरण – दोपहर 12:00 बजे से
🔰🔰पैरा तैराकी
🌐🌐पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S10 – दोपहर 1:00 बजे से
🔰🔰पैरा टेबल टेनिस
🌐🌐महिला युगल – दोपहर 1:30 बजे से
🌐🌐पुरुष युगल – दोपहर 1:30 बजे से
मिश्रित युगल – दोपहर 1:30 बजे से
🔰🔰पैरा ताइक्वांडो
🌐🌐महिला K44-47 किग्रा – दोपहर 1:30 बजे से
🔰🔰पैरा शूटिंग
🌐🌐महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 प्री-इवेंट ट्रेनिंग – दोपहर 2:30 बजे
🌐🌐मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH2 प्री-इवेंट ट्रेनिंग – शाम 4:00 बजे
🌐🌐पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 प्री-इवेंट ट्रेनिंग – शाम 5:45 बजे
🔰🔰पैरा साइकिलिंग
🌐🌐महिला सी1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग – शाम 4:25 बजे
🔰🔰पैरा तीरंदाजी
🌐🌐महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड – शाम 4:30 बजे
🌐🌐पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन रैंकिंग राउंड – शाम 4:30 बजे
🌐🌐पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड – रात 8:30 बजे
🌐🌐महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन रैंकिंग राउंड – रात 8:30 बजे
यहा देखें प्रसारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इसका लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। जबकि इसकी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।