उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस ने डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क की शुरूआत की, जाने


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पुलिस ने डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क की शुरूआत की है। जिसके बाद प्रदेश के सभी पुलिस कार्यालयों में हेल्प डेस्क का गठन किया जा रहा है।

शिकायतों का निस्तारण-

दरअसल देश की सीमा की सुरक्षा के लिए अपने घर से दूर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के परिवार की सुरक्षा एवं शिकायतों के निराकरण के लिए उत्तराखंड पुलिस ने डिफेंस फोर्सेस हेल्प डेस्क की शुरूआत की है। जिसमें इसके माध्यम से सेना व अर्द्धसैनिक बलों में तैनात जवानों और उनके परिजनों के शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।