आज 04 अप्रैल 2026 है। आज अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। हर साल यह दिवस 04 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य भूमिगत बारूदी सुरंगों और विस्फोटक अवशेषों से होने वाले खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही, इससे प्रभावित इलाकों को सुरक्षित बनाना भी है।
जानें इसका उद्देश्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रस्ताव 8 दिसंबर 2005 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा पारित किया गया था और पहली बार 4 अप्रैल 2006 को यह दिवस मनाया गया । तब से संयुक्त राष्ट्र की खान कार्रवाई सेवा (United Nations Mine Action Service – UNMAS) इस दिशा में काम करने का प्रयास कर रही है। हर साल, UNMAS न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी आयोजित करता है, ताकि बारूदी सुरंगों, युद्ध के विस्फोटक अवशेषों और तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।