मौसम अपडेट: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के आसार, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड भी अब कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। आज मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज एक बार फिर से मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी माह में इस साल बेहद कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो फरवरी माह में जहां 44.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, वहीं पूरे राज्य में 2.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

अल्मोड़ा में आज रहेगी धूप

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शनिवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही । आज धूप के साथ मौसम सामान्य रहेगा।