बागेश्वर: राजकीय महाविद्यालय कांडा की छात्रा को मिली इंस्पायर फेलोशिप

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। कांडा/बागेश्वर के राजकीय महाविद्यालय कांडा की छात्रा डौली जोशी को इंस्पायर फेलोशिप मिली है।

डौली जोशी को इंस्पायर फेलोशिप मिलने पर दी बधाई

जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से दी गई है। दरअसल इंस्पायर फेलोशिप के लिए 85 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से फेलोशिप के लिए चयन किया जाता है। चयनित विद्यार्थी को सालाना तय राशि दी जाती है। वहीं छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुुशी की लहर है।